जानिए मोर पंख से जुड़ी अद्भुत जानकारी जो शायद ही कोई आपको बताएगा

    
Benefits of Morpankh in House

पौराणिक कथाओं में मोर पंख का विशेष महत्व है। मोर पंख को भगवान श्री कृष्ण के मुकुट पर स्थान मिला है और इंद्रदेव मोरपंख के सिंहासन पर ही विराजते थे। मोर स्वयं भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय का वाहन है। भगवान श्री कृष्ण, इंद्रदेव, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, कार्तिकेय, श्री गणेश सभी को किसी ना किसी रूप में मोर पंख प्रिय है।


पौराणिक काल में ऋषि-मुनि तथा महर्षि भी बड़े-बड़े ग्रंथ लिखने के लिए मोर पंख की ही कलम का प्रयोग किया करते थे। इसी कारण समस्त शास्त्र, ग्रंथ, वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में भी मोर पंख को एक विशेष स्थान दिया गया है।


मोरपंख जितना देखने में सुंदर होता है उतना ही अनेकों पवित्र और शुभ कार्यों में इसका उपयोग किया जाता है। मोरपंख आपकी कई समस्याओं का समाधान कर सकता है। आर्थिक तंगी से लेकर ग्रह-कलेश मिटाने के लिए भी मोर पंख का उपयोग किया जाता है। आइये जानते है कि मोर पंख को कहाँ और कैसे रखने से आपका जीवन खुशहाली और धन-धान्य से भरपूर बन सकता है।


मोरपंख के चमत्कारिक उपाय

  • मोर पंख को हमेशा घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।
  • यदि आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है या वो हमेशा पढ़ाई न करने के बहाने ढूँढता है तो चुपचाप उसके बैग में मोर का पंख रख दीजिये। इस से आपके बच्चे का मन पढ़ाई में लगना शुरू हो जाएगा और वह बुद्धिमान बन जाएगा। 
  • अपनी जेब या डायरी में मोर पंख रखने से राहू दोष का प्रभाव कम हो जाता है या वह प्रभावित नहीं करता।
  • मोर का सबसे प्रिय आहार (भोजन) साँप है। इसीलिए साँप मोर से भय खाता है। जहां मोर पंख दिखाई दे, वहाँ साँप नहीं जाते। अगर आपके घर में अक्सर साँप आ जाते जाते हैं तो घर के दरवाजे पर और कमरों में मोर पंख रख दीजिये। इससे साँप दोबारा आपके घर में प्रवेश नहीं करेंगे।
  • अगर आपके घर का मुख्य द्वार यदि वास्तु के विरुद्ध है तो अपने मुख्य द्वार पर मोर पंख स्थापित कीजिये। पंख के नीचे भगवान श्री गणेश की छोटी प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करने से वास्तुदोष दूर हो जाता है। 
  • मोर को धन की देवी लक्ष्मी और विद्या की देवी सरस्वती से संबन्धित माना जाता है। इसीलिए मोर पंख लगाने से बुद्धि और धन दोनों की साथ-साथ प्राप्ति होती है। मोर पंखों का प्रयोग स्वयं खुशहली, धन-धान्य व संपन्नता की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए और उनकी इन विशेषताओं को अर्जित करने के लिए किया जाता है। 
  • यदि आप आर्थिक तंगी से गुज़र रहे है तो किसी भी मंदिर में जाकर मोरपंख को श्री कृष्ण भगवान के मुकुट पर लगाएँ और थोड़े दिन बाद उस मोर पंख को अपनी तिजोरी में रख दे। 
  • घर के मुख्य द्वार पर मोर का पंख लगाना हमेश शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा तथा जहरीले जीव-जन्तु घर में प्रवेश नहीं करते। 
  • यदि जीवन में अचानक ढेर सारी विपत्तियाँ या दुख टूट पड़े तो घर या बेडरूम में आग्नेय कोण में मोर पंख लगाना चाहिए। 
  • यदि घर में कोई छोटा बच्चा है जो हमेशा रोता रहता है और जिद्दी है तो छत पर या पंखे पर मोर का पंख लगाने से बचा रोता कम है और ज़िद्द भी कम हो जाती है।
  • पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई झगड़े होते ही रहते है। ऐसे में अपने घर में मोर पंख रखने से और अपनी शादी की फोटो में मोरपंख रखने से लड़ाई-झगड़े कम होते है और प्यार बढ़ता है। 
  • मोर पंख को अपने तकिए (Pillow) के नीचे रखने से आपको Nightmares अथवा डरावने सपने नहीं आते और सुबह भी एक अलग ही शांति प्राप्त होती है। 
  • मोर पंख को कभी भी ज़मीन पर न फेंके। इससे आपके घर की तरक्की रुक सकती है। मोर पंख को नीचे फेंकने का अर्थ है भगवान श्री कृष्ण का अपमान। 
  • मोर पंख को केवल शुभ मुहूर्त के समय पर ही खरीदें। इससे आप अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। 
  • घर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में मोर पंख लगाने से भी घर में ढेर सारी बरकत बनी रहती है और धन की कमी महसूस नहीं होती। 
  • मोर पंख खरीदते हुए यह हमेशा ध्यान रखें कि मोर पंख कहीं से भी टूटा हुआ ना हो। टूटा हुआ मोर पंख खरीदना अशुभ माना जाता है। 
  • मोर पंख को घर में प्रवेश करने से पहले भगवान श्री कृष्ण को याद करें। ऐसा करने से कार्यों में सफलता मिलती है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post